बीपीएससी ने 67वीं पीटी के लिए दी नयी तारीख, अब इस दिन होगी परीक्षा

67वीं पीटी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन पहले 23 जनवरी 2022 को होना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है.

पटना. बिहार लोक सेवा आयोग ( बीपीएससी ) ने 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की नयी तारीख बता दी है. बीपीएससी की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब यह परीक्षा 30 अप्रैल शनिवार को होगी.

आयोग ने नोटिस में कहा है कि परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जल्द उपलब्ध करा दिया जायेगा. आयोग ने छात्रों से आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर नजर रखने को कहा है.

मालूम हो कि 67वीं पीटी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन पहले 23 जनवरी 2022 को होना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है. इस बार बीपीएससी में करीब 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे. इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या करीब 1.82 लाख है.

इससे पहले बीपीएससी 67वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के तहत पदों की संख्या में पांच बार इजाफा कर चुका है. दिसंबर अंतिम सप्ताह में वैकेंसी की संख्या में चार पदों का इजाफा किया गया था ये पद प्रोबेशन पदाधिकारी (बिहार प्रोबेशन सेवा) गृह विभाग (कारा) के हैं.

अब बीपीएससी 67वीं में रिक्त पदों की कुल संख्या बढ़कर 798 हो गयी है. इससे पहले श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 65 और कारा अधीक्षक के तीन पद बढ़ाए गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >