बिहार के बेतिया में भाजपा नेता के बेटे का अपहरण! कोचिंग के लिए निकले आदित्य को किया अगवा, पुलिस जांच में जुटी

बेतिया में एक भाजपा नेता के बेटे का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरंगाहा मिश्रा टोली से भाजपा नेता वीरेंद्र राय का बेटे आदित्य राज को अगवा किया गया जब वह कोचिंग के लिए जा रहा था.

बिहार में अपहरण का एक और मामला सामने आया है. बेतिया में एक भाजपा नेता के बेटे को अगवा कर लिया गया है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरंगाहा मिश्रा टोली की है. भाजपा नेता वीरेंद्र राय का बेटे आदित्य राज (14 वर्ष) को अगवा कर लिया गया. आदित्य राज रामकृष्ण स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है और साइकिल से कोचिंग जा रहा था. वहीं छात्र के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने में जुटी है.

(खबर अपडेट की जा रही है..)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >