खुदागंज बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

खुदागंज बाजार में एक हृदय विदारक घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक एक एंबुलेंस कर्मी था जो देर रात समारोह से लौट रहा था. घटना की सूचना से परिवार में मातम पसर गया.

दिनेश कुमार की रिपोर्ट

खुदागंज थाना क्षेत्र के खुदागंज बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान नंदलाल बीघा गांव निवासी वासुदेव प्रसाद के 42 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार अजय कुमार इस्लामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस कर्मी के रूप में कार्यरत थे.

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पैदल आ रहे थे घर

वह एक समारोह में शुक्रवार की रात 9:30 बजे के करीब शामिल होने के बाद देर रात पैदल घर लौट रहे थे. इसी दौरान खुदागंज बाजार के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.इस संबंध में खुदागंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

अहले सुबह तीन बजे परिजनों को मिली हादसे की जानकारी

मृतक के भाई ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें भोर करीब तीन बजे मिली। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी खुदागंज थाना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >