चंदौत के पास बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, बिहारशरीफ रेफर

नालंदा के हिलसा में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. अचानक सड़क पर आए मवेशी के कारण हादसा हुआ, जिसमें युवक के पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर अतिक्रमण हटाने की मांग की है.

Biharsharif News : नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के चंदौत गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए देवनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया.

अचानक सामने आए मवेशी से हुआ हादसा

घायल युवक की पहचान देवनगर निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह किसी काम से चिकसौरा गया था और बाइक से वापस लौट रहा था. इसी दौरान चंदौत गांव के पास सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखे गए बालू के ढेर और बंधे मवेशियों के कारण सड़क संकरी हो गई थी. मोड़ पर अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

पैर की हड्डी टूटी, चेहरे पर भी गंभीर चोट

चिकित्सकों के अनुसार हादसे में युवक के एक पैर की हड्डी टूट गई है, जबकि चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे अतिक्रमण और मवेशियों के कारण लगातार बढ़ रहे दुर्घटना के खतरे पर चिंता जताते हुए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Santosh Kumar

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >