171 आवासहीन लाभुकों को दिया गया कार्य आदेश

नगर परिषद कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 171 आवासहीन लाभुकों को मुख्य पार्षद एवं संबंधित वार्ड पार्षदों के द्वारा कार्य आदेश का पत्र वितरण किया गया.

हिलसा. नगर परिषद कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 171 आवासहीन लाभुकों को मुख्य पार्षद एवं संबंधित वार्ड पार्षदों के द्वारा कार्य आदेश का पत्र वितरण किया गया. आवास योजना के लाभार्थियों के बीच कार्य आदेश पत्र का वितरण करते हुए मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने कहा कि अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए ””””””””प्रधानमंत्री आवास योजना”””””””” वरदान है. सरकार के इस योजना का लाभ हर कोई को मिल रहा है. अपना मकान होने से परिवार खुशहाल होगा. उन्होंने घर निर्माण में पारदर्शिता व गुणवत्ता सुनिश्चित करने का संदेश दिया. इस योजना के लाभुकों से ससमय पर आवास निर्माण का कार्य पूर्ण करने की अपील करते हुए कहा कि जिन लाभुकों को इस योजना का लाभ मिला है. वे लोग अपने आस पास आवासहीन पड़ोसी को इस योजना के बारे बताकर उनका भी लाभ दिलाने में सहयोग करें।इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर कुमार ने बताया कि नगर परिषद के कुल 26 वार्डों से चयनित किए गए आवासहीन लाभुकों कार्य आदेश वितरण किया गया हैं. इस योजना के तहत पात्र लाभुकों को सरकार द्वारा कुल ₹2.5 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है. जिसमें प्रथम किस्त ₹1 लाख, द्वितीय किस्त ₹1 लाख तथा तृतीय किस्त ₹50,000 की होती है. यह योजना गरीब व आवासहीन लोगों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 171 लाभार्थियों के खाते में पहली क़िस्त की राशि भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि कई वार्ड में कुछ ऐसे आवास के लाभुक भी है जो पूर्व में योजना के प्रथम क़िस्त लेने के बाद भी निर्माण का कार्य अबतक शुरू नही किये है वैसे लाभुकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की प्रक्रिया अपनाई गई है. उन्होंने आवास योजना के लाभार्थियों से अविलंब निर्माण कार्य शुरू करने की हिदायत दिया है. इस अवसर पर उपमुख्य पार्षद दुर्गा देवी, नगर आवास सहायक अभिषेक कुमार, वार्ड पार्षद परवेज आलम, संतोष कुमार गुप्ता, सकलदीप चौधरी, सहित नगर के अभिषेक कुमार एवं पिंटू कुमार, अलबेला प्रसाद उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >