पइन से बोरा में बंद महिला का शव बरामद

थाना पुलिस ने बुधवार को धरमपुर गांव के पुलिया से करीब दो सौ मीटर दूर सड़क किनारे पानी भरे पइन से बोरा में बंद एक महिला का शव बरामद किया गया.

नूरसराय . थाना पुलिस ने बुधवार को धरमपुर गांव के पुलिया से करीब दो सौ मीटर दूर सड़क किनारे पानी भरे पइन से बोरा में बंद एक महिला का शव बरामद किया गया. बोरा में बंद शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. नूरसराय थाना पुलिस व एफएसएल की टीम अनुसंधान में जुटी हुई है. फिलहाल मृतका का नाम व पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि धरमपुर गांव में एक महिला की हत्या कर दिया गया. इसी सूचना के आधार पर पुलिस काम कर रही थी और बुधवार को पानी भरे पैंइन से बोरा में बंद महिला के शव को बरामद किया गया. धरमपुर गांव निवासी टुनटुन राम का शाला परवलपुर थाना के बदौनी गांव निवासी श्रवण राम पंद्रह दिन पूर्व सूरत से एक महिला को बहला फुसलाकर लाया था जिसे अपनी बहन बहनोई के घर में रखा था. श्रवण राम शादी सुदा बाल बच्चेदार है, सूरत में काम करता है. वही श्रवण राम का बहनोई धरमपुर गांव निवासी टुनटुन राम भी तमिलनाददमे रहता है। फिलहाल टुनटुन राम छह महीने से घर नहीं आया है. चार दिन पूर्व श्रवण राम की पहली पत्नी आरती देवी धरमपुर गांव आयी थी. आरती देवी व मृतका में विवाद हुआ था. शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि गला दबाकर हत्या की गयी है. हत्या का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >