बकाये रुपये के लिए महिला की हत्या, अस्पताल चौक पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मंसूर नगर इलाके में दिनदहाड़े बदमाश ने एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी.

बिहारशरीफ.

सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मंसूर नगर इलाके में दिनदहाड़े बदमाश ने एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने घटना को अंजाम तब दिया जब महिला पानी भर कर घर जा रही थी. उसी समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना के संबंध में मृतका की सास रेखा देवी ने बताया कि 17 जुलाई को मृतका सुलेखा देवी की पुत्री का जन्मदिन है. जिस वजह से आरोपित फुफेरा देवर से पैसा 20 हजार रुपये बकाया मांगने गई थी. जब गई तो गाली गलौज कर महिला को भगा दिया. उसके बाद महिला घर चली आई और घर के काम में जुट गई. घर के बाहर कुआं से पानी भर रही थी उसी दौरान महिला को गोली मारकर आरोपित फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट चुकी है. हत्या से गुस्साए परिजनों ने शव को अस्पताल चौक पर ले जाकर जामकर हंगामा किया. घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि पिछले साल दशहरा पूजा में इसी इलाके के धारो चौधरी को मृतका का पति संतोष चौधरी ने फास्ट फूड की दुकान खोलने के लिए कर्ज के रूप में दिया था. इसी 20 हजार रुपये की मांग सुलेखा देवी और उनके परिजनों के द्वारा लगातार की जा रही थी. इस बकाया राशि को लेकर पूर्व में भी सुलेखा देवी के पति एवं अन्य रिश्तेदारों के साथ बदमाशों धारो चौधरी ने मारपीट भी की थी. पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी. जिसके बाद इसकी सूचना सोहसराय थाना को भी दी गई थी. मृतक के परिजनों ने सोहसराय थाना पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है. बकाया रुपया मांगने पर महिला की गोली मारकर हत्या की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >