मखदुमपुर में आपसी रंजिश में महिला को किया जख्मी

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में सोमवार को पुराना रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया.

करायपरसुराय. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में सोमवार को पुराना रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी महिला ज्ञानी यादव के पत्नी कुंती देवी है. इलाज के लिए करायपरसुराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि रक्षाबंधन को लेकर कुंती देवी अपने भाई को राखी बांधने के लिए मखदुमपुर गांव में मायके आई थी. गांव के एक दुकान से कुछ सामग्री लेकर जाने लगे इस दौरान गांव के हैं शिव यादव अपने साथियों के साथ महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि संज्ञान में है. इस घटना में दोनों ओर से मारपीट हुई है. एक महिला की ज्यादा घायल है. जिसका प्राथमिक इलाज के बाद अनुमंडल अस्पताल भर्ती किया गया है. पुलिस करवाई में जुट गई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >