नदी में डूबने से महिला की मौत, गांव में छाया मातम

गिरियक थाना क्षेत्र के बजरंगी बिगहा गांव में एक महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतका की पहचान 55 वर्षीय गिरनी देवी के रूप में हुई है.

बिहारशरीफ. गिरियक थाना क्षेत्र के बजरंगी बिगहा गांव में एक महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतका की पहचान 55 वर्षीय गिरनी देवी के रूप में हुई है.परिजनों के अनुसार, गिरनी देवी शनिवार शाम शौच के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं. काफी देर इंतजार के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, पर कोई सुराग नहीं मिला. रविवार सुबह पंचाने नदी में उनका शव बरामद हुआ. आशंका जताई जा रही है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई.गिरियक थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने यूडी (अप्राकृतिक मौत) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आशंका जताई जा रही है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई.गिरियक थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने यूडी (अप्राकृतिक मौत) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >