ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

खोदागंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक अज्ञात महिला ( 55 वर्ष ) की मौत हो गयी वहीं एक युवक जख्मी हो गया.

इस्लामपुर(नालंदा) खोदागंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक अज्ञात महिला ( 55 वर्ष ) की मौत हो गयी वहीं एक युवक जख्मी हो गया. घटना के संबंध में खोदागंज थाना पुलिस ने बतलाया कि पुलिस को सूचना मिली कि खोदागंज उच्च विद्यालय के पूर्व दिशा में रेलवे ट्रैक के पास एक महिला की लाश पड़ी हुई है पुलिस घटनास्थल पर पहुँच मामले की जाँच की तो पता चला कि मालगाड़ी ट्रेन के टक्कर से महिला की मौत हुई है. दूसरे घटनाक्रम में खोदागंज बाजार में रविवार को बाईक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और युवक के सिर से खून गिरने लगा जिससे वह बेहोश हो गया, इधर घटना की सूचना मिलते ही खोदागंज पुलिस जख्मी को इसलामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया. जहा जख्मी युवक का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >