इसलामपुर. खोदागंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक देशी राइफल और एक देशी कट्टा के साथ नाबालिग तीन युवकों को निरूद्ध किया. निरूद्ध के सम्बन्ध में इसलामपुर डीएसपी कार्यालय मे प्रभारी डी एस पी सुरक्षा डीएसपी रंजन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बतलाया कि बुधवार की सुबह खोदागंज थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि खोदागंज हाई स्कूल के मैदान में तीन चार युवक ताड़ी पी रहे हैं. और नशे की हालत मे हाथ में देशी कट्टा लहरा रहे हैं. प्राप्त सूचना के आलोक में खोदागंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन किया तो खोदागंज वाली पर जंगलनुमा सूनसान स्थान पर काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल के साथ तीनों युवक खड़े हैं. और आपस में बातचीत कर रहे हैं. संदेह होने पर पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ कर अपने कब्जे में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया. तो तीनों युवकों के निशानदेही पर पुलिस ने एक पीपल के पेड़ के नीचे छुपा कर रखे एक देशी कट्टा बरामद किया. प्रभारी डीएसपी रंजन कुमार ने बतलाया कि हथियार के तीन नाबालिग को निरूद्ध किया गया. दूसरी ओर घटना का जिक्र करते हुए प्रभारी सुरक्षा डीएसपी रंजन कुमार ने बतलाया कि खोदागंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खोदागंज थाना क्षेत्र के चौरमा गांव में लड़ाई झगड़ा के दौरान गोली चल रही है. पुलिस प्राप्त सूचना के आलोक में चौरमा गांव पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी लेते हुए मामला सत्य पाते हुए पुलिस टीम के द्वारा चौरमा गांव मे तलाशी शुरू की गई. तलाशी के दौरान पुलिस ने कौशलेंद्र कुमार पिता जागेश्वर प्रसाद के नेवारी के पुंज मे छुपा कर रखें एक देशी राइफल को पुलिस ने बरामद किया. जबकि पुलिस को छापेमारी करता हुआ देख कौशलेंद्र कुमार भागने में सफल रहा. घटना के संबंध में चौरमा गांव निवासी रंजीत प्रसाद के द्वारा एक लिखित आवेदन खोदागंज थाना को दिया गया है. पुलिस ने 27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने में जुटी हुई है. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस्लामपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार , खोदागंज थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलोत, इस्लामपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांण्डेय, अपर थानाध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद सहित अन्य शामिल थे.
देशी राइफल और कट्टे के साथ तीन नाबालिगों को पकड़ा
खोदागंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक देशी राइफल और एक देशी कट्टा के साथ नाबालिग तीन युवकों को निरूद्ध किया.
