शेखपुरा. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है. जिले में गैस की किल्लत के बीच लोग अब पीएनजी कनेक्शन भी धीरे-धीरे लेना शुरू कर दिया है. जिले में अभी तक पीएनजी गैस कनेक्शन धारकों की संख्या 2095 हो गई है. उन्होंने बताया कि रसोई गैस के दुरुपयोग और उसके भंडारण, कालाबाजारी, व्यापारिक प्रयोग आदि को लेकर भी लगातार छापामारी किया जा रहा है. उन्होंने मीडिया को बताया की शादी- विवाह को लेकर भी एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था अनुमंडल कार्यालय के माध्यम से चल रही है. अभी तक 129 परिवारों के प्राप्त आवेदान में से 116आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है. जबकि,13 अवशेष है. 28 अप्रैल तक 303 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा चूका हैं. इसके अलावा जिले के सभी सरकारी संस्थानों, अस्पतालों, जीविका के रसोई, स्कूलों आदि में भी प्रर्याप्त मात्रा में गैस की आपूर्ति की जा रही है. उन्होंने बताया कि गैस की कमी के बीच राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्ड धारी को जन वितरण प्रणाली दुकान के माध्यम से प्रतिमाह 100 किलोग्राम कोयला आपूर्ति की व्यवस्था की गई है.उन्होंने मीडिया के माध्यम से गैस सिलेंडर को लेकर किसी प्रकार के अपवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की जानकारी दी.
राशन कार्डधारियों को मिलेगा 100 किलोग्राम कोयला
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है.
