घरेलू विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या

थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में एक विवाहिता ने मंगलवार की देर रात्रि में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली.

अस्थावां. थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में एक विवाहिता ने मंगलवार की देर रात्रि में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने बताया कि बताया कि डुमरावां गांव निवासी लक्ष्मण चौधरी की पत्नी पूजा कुमारी पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली. विवाहिता की शादी पिछले वर्ष जनवरी माह में हुई थी. मृतका अपने पीछे 6 माह के दुधमुंहे बच्चे को छोड़ गई है. मृतका के भाई इस्लामपुर बाजार निवासी राजकुमार चौधरी ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत सास, ससुर, ननद, गोतनी समेत तीन भाईयों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.थानाध्यक्ष शशि कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >