सुरूमपुर गांव में पत्नी को किया जख्मी, रेफर

जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के सुरुमपुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी पर काकुट से शुक्रवार को हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.

बिहारशरीफ. जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के सुरुमपुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी पर काकुट से शुक्रवार को हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल महिला की पहचान सोनी देवी के रूप में हुई है, जो वीरेश रविदास की पत्नी बताई जा रही हैं. घटना के संबंध में सोनी देवी ने बताया कि मैं सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत हूं और मेरे पति गांव में मजदूरी करते हैं मेरे पति को कहना है कि तुम मेरे साथ काम करो मजदूरी का जिसका हमने विरोध किया तो पति के द्वारा गंदी-गंदी गाली दिया गया और मेरे बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने काकुट से हमला कर मुझे बुरी तरह जख्मी कर दिया।घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलाव में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया जहां मॉडल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. इस मामले में सिलाव थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है. फिलहाल महिला का इलाज बिहार शरीफ मॉडल अस्पत में चल रहा है. महिला के द्वारा लिखित आवेदन देने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >