पांच दिवसीय आयोजन बना आकर्षण का केंद्र : पांच दिवसीय यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव 18 से 22 नवंबर तक चलेगा. जिसमें प्रतिदिन विविध धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. वहीं समारोह स्थल पर भव्य पंडाल बनाए गए हैं. जहां रात में वृंदावन से पहुंचे कलाकार रासलीला का मंचन कर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. इसके साथ ही वृंदावन से पहुंचे प्रवचनकर्ता ब्रजमोहन पाठक के द्वारा प्रवचन किया जा रहा है. यहां भव्य मेला भी लगाया गया है. जिसमे आकर्षक झूले भी लगाये गये हैं. मेले में स्थानीय दुकानदारों द्वारा मिठाइयों, खिलौनों, झूलों, खेल-तमाशों और आकर्षक सामानों की दुकानों ने पूरे वातावरण ने उत्सव का रूप बना हुआ है.
कला संस्कृति विभाग की ओर से 20 को सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विष्णुधाम महोत्सव का आयोजन सामस में किया जा रहा है. इस अवसर पर 20 नवंबर को 4 बजे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम आरिफ अहसन, द्वारा किया जायेगा. इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पटना की मशहूर भजन एवं लोक गायिका मेनका कुमारी एवं लोक नृत्य कला के लिए प्रसिद्ध सृष्टि फाउंडेशन के कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया जायेगा. इसके साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी कला को प्रदर्शित कर निखारने हेतु मंच प्रदान किया जायेगा. जिला प्रशासन सभी जिलावासियों को इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाग लेकर कलाकारों की हौसला अफजाई करने की अपील की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
