विश्वकर्मा समाज दे दिया बच्चों को शिक्षित करने पर जोर

विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति की एक बैठक गुरूवार को चेवाड़ा बाजार में थाना के समीप एक नीजी सभागार में आयोजित की गई. जिसमें प्रखंड के सभी गांव से जुड़े इस समाज के लोग शामिल हुए.

चेवाड़ा. विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति की एक बैठक गुरूवार को चेवाड़ा बाजार में थाना के समीप एक नीजी सभागार में आयोजित की गई. जिसमें प्रखंड के सभी गांव से जुड़े इस समाज के लोग शामिल हुए. इस बैठक की अध्यक्षता विनोद शरमा ने किया. इस मौके पर विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति के विनोद शर्मा, सनोज शर्मा, तुलसी मिस्त्री ,मिथलेश शर्मा, मकेश्वर मिस्त्री मंटू शर्मा, कैलाश मिस्त्री,वीरेंद्र मिस्त्री सहित बड़ी संख्यां में लोग मौजद थे. इस मौके पर संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई. इसके साथ ही समाज के बच्चों को अधिक से अधिक उच्च शिक्षा की ओर बढाने पर जोर दिया गया. आपसी विवाद को बैठक कर बातचीत से सुलझाने,समाज के बड़े –बुजुर्गों को सम्मान देने के साथ ही संगठन को प्रखंड से पंचायत स्तर पर ले जाने पर चर्चा हुई .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >