Biharsharif News : बेलौनी गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प, 10 लोग घायल

कोरमा थाना क्षेत्र के बेलौनी गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हो गये.

शेखपुरा. कोरमा थाना क्षेत्र के बेलौनी गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हो गये. सभी घायलों को पुलिस की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है. एक पक्ष से घायल लोगों में राम ईश्वर राम, विकास कुमार, बादल कुमार, मिस्टर कुमार, पिंकी देवी और रोशनी देवी शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से मीरा देवी, विक्रांत कुमार, सौरभ कुमार और विवेक कुमार घायल हुए हैं. इस संबंध में घायल राम ईश्वर राम ने बताया कि वह अपने खेत में फसल पर दवा का छिड़काव कर रहा था. इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने गाली-गलौच शुरू कर दी. विरोध करने पर विक्रम कुमार, विक्की कुमार, सुमन कुमार, प्रिंस कुमार, सौरभ कुमार और अमन कुमार ने पिस्तौल के बट और नुकीले लोहे के पंजे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. शोर सुनकर बचाने पहुंचे महिलाओं और अन्य ग्रामीणों पर भी हमला किया गया, जिससे वे भी घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >