नेहुसा में दो ट्रांसफार्मर जलने से बिजली गुल

Nalanda News : हरनौत प्रखंड की नेहुसा गांव में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के पास एवं दक्षिण टोला में लगा दो विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक जल जाने से पंचायत के दो वार्ड अंधेरे में डूब गये है. ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण नेहुसा पंचायत के वार्ड संख्या 11 और 12 में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है.

Nalanda News (सुनील कुमार) : हरनौत प्रखंड के नेहुसा गांव में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के पास एवं दक्षिण टोला में लगे दो विद्युत ट्रांसफार्मर के अचानक जल जाने से पंचायत के दो वार्ड अंधेरे में डूब गये है. ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण नेहुसा पंचायत के वार्ड संख्या 11 और 12 में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है. इससे क्षेत्र के तकरिब पांच सौ उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो गये हैं. भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है.

घरों में पानी नहीं, विद्यार्थियों की पढ़ाई भी हो रही बाधित

घरों में लगे मोटर नहीं चल पाने के कारण पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि रात में अंधेरा रहने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ते लोड एवं पुराने उपकरणों के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर जलने की समस्या बनी रहती है. इधर कल्याण बिगहा सब पावर हाउस के कनिय अभियंता ने बताया कि जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलने के लिए शिकायत प्राप्त हो गया है. तकनीकी कर्मियों द्वारा जल्द ही उसे स्थापित कर बिजली बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Also Read : तीन बेटियों की मां बनी मौत का शिकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vivek Pandey

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >