घर से गायब दो बच्चे लखीसराय से बरामद

सदर प्रखंड अंतर्गत हथियावा गांव से गत 14 अप्रैल को फरार हुए दो बालकों को पुलिस तत्परता के कारण निकटवर्ती लखीसराय से बरामद कर लिया गया है. बरामद दोनों बालकों को स्थानीय थाना पुलिस उनके परिवार वालों को सुपर्द कर दिया.

शेखपुरा. सदर प्रखंड अंतर्गत हथियावा गांव से गत 14 अप्रैल को फरार हुए दो बालकों को पुलिस तत्परता के कारण निकटवर्ती लखीसराय से बरामद कर लिया गया है. बरामद दोनों बालकों को स्थानीय थाना पुलिस उनके परिवार वालों को सुपर्द कर दिया. इस बाबत हथियावा थाना अध्यक्ष विजय कुमार तथा एएसआई सुरेश प्रसाद ने बताया कि बरामद किए गए बालकों में हथियावा गांव निवासी मिंटू महतो का 15 वर्षीय पुत्र लल्लू कुमार तथा उसी गांव के शंभू महतो का 16 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार शामिल है. इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गत 14 अप्रैल को किसी बात को लेकर लल्लू को उसके पिता ने गुस्से में डांटफटकार लगाई थी. इसके बाद लल्लू गांव के ही अपने एक दोस्त शिवम कुमार के साथ घर छोड़कर फरार हो गया. गांव से दो बालकों के फरार होने के बाद उनके परिजन स्थानीय थाना पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई. सूचना मिलते ही पुलिस गायब दोनों बालको के खोजबीन में जुट गई. खोजबीन के बाद पुलिस दोनों बालक को लखीसराय शहर के बगल से होकर गुजरने वाली किऊल नदी में आयोजित महायज्ञ के मेला से बरामद कर ली. बरामद दोनों बालक को पुलिस निगरानी में यहां वापस लाया गया और दोनों को उनके माता पिता के हवाले कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >