नालंदा के खोदागंज से अपहृत दो नाबालिग लड़कियां दानापुर में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नालंदा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, खोदागंज थाना क्षेत्र से अपहृत दो नाबालिग लड़कियों को दानापुर रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Nalanda Minor Girls Recovered : नालंदा के खोदागंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिला के दानापुर रेलवे स्टेशन के समीप से खोदागंज थाना क्षेत्र से अपहृत दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर घटना में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया.

दो जून को दर्ज कराया गया था अपहरण का मामला

थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलौत ने बतलाया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने विगत दो जून 2026 को थाने में अपनी पुत्री एवं भतीजी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज करवाया था.

जिसमें खोदागंज थाना क्षेत्र के केवाली गांव के रहने वाले भागीरथ मांझी के पुत्र सोहराय मांझी एवं उदय रविदास के पुत्र सोनेलाल को नामजद आरोपी बनाया गया था.

Also Read : स्वतंत्रता दिवस पर बिहारशरीफ में चलेगा 'पेंट नालंदा' अभियान, छात्र-छात्राएं दीवारों पर उकेरेंगे जिले की विरासत

नाबालिग लड़कियों की बरामदगी और युवकों की गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिला के दानापुर रेलवे स्टेशन के समीप से दोनों अपहृत नाबालिग लड़कियों के साथ पुलिस ने दोनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में हिलसा जेल भेज दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >