शराब केस में दो धंधेबाज गिरफ्तार

बेन थाना पुलिस ने शराब केस के मामले में एक महिला समेत दो धंधेबाज को गुरूशरणपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है.

बिहारशरीफ. बेन थाना पुलिस ने शराब केस के मामले में एक महिला समेत दो धंधेबाज को गुरूशरणपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में बेन थानाध्यक्ष रवि राज कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है. गिरफ्तार धंधबाजों में उक्त गांव निवासी सोनिया देवी एवं कारू मांझी शामिल है. बीते अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में इन दोनों के घर से दो दो लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया था जिसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे़ गिरफ्तार इन दोनों अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इधर, थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब पिलाने, बेचने और इसका भंडारण से लेकर धंधा करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >