शेखपुरा. सोमवार की शाम जिले के शेखपुरा – मेहूस मुख्य सड़क मार्ग पर रसलपुर और चितौरा के बीच एक तीक्ष्ण मोड़ पर एक बाइक और पिकअप भान के बीच हुए भीषण भिड़ंत हो गयी. घटना में बाइक पर सवार एक होमगार्ड का जवान और दो युवतियां बुरी तरह घायल हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मेहूस थाना और डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु फौरन सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया. जहां घायलों की पहचान अरियरी प्रखंड के रंका गांव निवासी मनोज पासवान का पुत्र तथा होमगार्ड जवान संदीप कुमार, कसार थाना क्षेत्र के चक अगबिल गांव निवासी बनारस पासवान की पुत्री प्रीति कुमारी तथा उसी गांव निवासी अजय शर्मा की पुत्री अंशु कुमारी के रूप में की गई है. सूत्रों ने बताया कि प्रीति और अंशु दोनों सहेली है. दोनों इस साल इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है. दोनों का सुंदर सिंह कॉलेज में बीए पार्ट वन में एडमिशन करवाने हेतु होमगार्ड का जवान एक ही बाइक पर बैठा कर मेहूस गया था. घटना में घायल प्रीति कुमारी घायल होमगार्ड जवान का रिश्तेदार बताई गई है. घटना में गंभीर रूप से घायल होमगार्ड जवान की हालत नाजुक रहने के कारण उसे बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना में घायल होमगार्ड जवान इन दिनों चेवाडा अंचल कार्यालय में तैनात था. उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है. इस बाबत मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि घटना में दुर्घटना ग्रस्त पिकप भान को जब्त कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि भान से जनवितरण प्रणाली दुकान का खाद्यान्न की ढुलाई की जा रही थी. वाहन शेखपुरा से खाद्यान्न लेकर मेहूस गांव जा रहा था।उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बाइक और पिकअप की टक्कर में दो जख्मी
सोमवार की शाम जिले के शेखपुरा - मेहूस मुख्य सड़क मार्ग पर रसलपुर और चितौरा के बीच एक तीक्ष्ण मोड़ पर एक बाइक और पिकअप भान के बीच हुए भीषण भिड़ंत हो गयी.
