बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, चार लोग जख्मी

जिले के शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क मार्ग पर दुर्गापुर गांव के समीप एक सड़क पुलिया के समीप बीती देर रात्रि बारातियों से भरा एक स्कॉर्पियो वाहन सड़क किनारे खड्ड में जा पलटा.

शेखपुरा. जिले के शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क मार्ग पर दुर्गापुर गांव के समीप एक सड़क पुलिया के समीप बीती देर रात्रि बारातियों से भरा एक स्कॉर्पियो वाहन सड़क किनारे खड्ड में जा पलटा. घटना में स्कॉर्पियो पर सवार लड़की के पिता सहित चार लोग बुरी तरह घायल हो गये. घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां घायलों की पहचान लखीसराय जिले के बालगुदार गांव निवासी विनोद कुमार तथा उनके साला बहछा गांव निवासी राजीव कुमार व राजीव कुमार के दो पुत्र अभिषेक कुमार व अविनाश कुमार के रूप में पहचान की गयी है. इस बाबत घायल विनोद कुमार के छोटे भाई ने बताया कि वे लोग अपने गांव बालगुदार से स्कॉर्पियो पर सवार होकर अपनी भतीजी की शादी के उपलक्ष्य में तिलक समारोह में भाग लेने राजगीर के सिथौरा गांव जा रहे थे. तभी रास्ते में को कोसुंभा हाल्ट से आगे एक सड़क पुलिया के पास वाहन का चालक संतुलन खो बैठा. जिसके कारण कार पर सवार सभी लोग सहित स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड्ड में जा पलटा. उन्होंने कहा कि घटना के बाद आसपास के लोग तथा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी को कार से निकाल कर इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने कहा कि कार में एक थैले में रखा 4 लाख 6 हजार रुपया भी उसी दौरान गायब हो गया. उन्होंने आशंका जताई कि दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों में से कोई रुपयों से भरा थैला ले लिया. घायलों में 3 लोगों की हालत गंभीर रहने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. जिसमें दो की हालत गंभीर बताई गई है. इस बाबत कोसुंभा थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि घटनास्थल शेखपुरा और नवादा जिला का सीमांकन क्षेत्र है. उन्होंने कहा कि घटना नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र में घटी है. हालांकि घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाने में मदद की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >