पश्चिम बंगाल व असम में प्रचंड जीत पर निकाला विजय जुलूस

सोहसराय में भाजपा की पश्चिम बंगाल एवं असम में हुई प्रचंड जीत की खुशी में भव्य आयोजन किया गया.

बिहारशरीफ. सोहसराय में भाजपा की पश्चिम बंगाल एवं असम में हुई प्रचंड जीत की खुशी में भव्य आयोजन किया गया. वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विनीत चौधरी के नेतृत्व में सोहसराय धर्मशाला में लोगों के बीच 101 किलो लड्डू वितरित कर जश्न मनाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की. कार्यक्रम के बाद सोहसराय बाजार में विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जुलूस के दौरान नारेबाजी और उत्साह का माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति सदस्य शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस के शासन से परेशान हो चुकी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि वहां के लोग भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन जी रहे थे, जिससे वे बदलाव चाहते थे. जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए प्रचंड बहुमत देकर अपनी उम्मीदों को व्यक्त किया है. कार्यक्रम में रंजन कुमार, सोनु कुमार, सुनील शर्मा, बन्टी गुप्ता, ब्रजेश कुमार, विकास कुमार, शिवम राज, भुषण कुशवाहा, अमित कुमार, अरविन्द पटेल और मिठ्ठू प्रसाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे. पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >