जिले में दो बच्चियों की पोखर में डूबने से मौत

जिले के तेल्हाड़ा एवं सारे थाना क्षेत्र में दो अलग अलग घटना में पोखर में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी.

बिहारशरीफ/ अस्थावां. जिले के तेल्हाड़ा एवं सारे थाना क्षेत्र में दो अलग अलग घटना में पोखर में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी. पहली घटना सारे थाना क्षेत्र के गिलानी गांव का है जहां गिलानी गांव निवासी रवि चौधरी की 2 वर्षीया पुत्री अंशिका कुमारी गांव के ही पोखर के निकट अपनी दो सहेलियों के साथ खेल रही थी और इसी दौरान वह पोखर में जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गयी. इसी प्रकार दूसरी घटना में तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के नाराइच गांव निवासी बसु देव बिंद की 12 वर्षीया पुत्री रविता कुमारी तालाब किनारे मवेशी के लिए घास काट रहे परिचित के पीछे चली गई. इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह पानी भरे पोखर में डूब गयी जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना के उपरांत मौके पर पहुंची सारे एवं तेल्हाड़ा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >