महिला तस्कर सहित दो गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक महिला शराब कारोबारी सहित दो को गिरफ्तार किया है.

शेखपुरा. उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक महिला शराब कारोबारी सहित दो को गिरफ्तार किया है. इस बाबत उत्पाद थानाध्यक्ष मो इमरान अंसारी ने बताया कि केवटी थाना क्षेत्र के काजी-फत्तूचक गांव में छापामारी कर एक महिला कारोबारी संजू देवी को शराब तथा शराब बनाने के उपकरणों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार महिला कारोबारी गांव के सुरेंद्र चौधरी की पत्नी बताई गई है. जबकि उत्पाद पुलिस ने शेखपुरा शहर के महादेव नगर मुहल्ले में छापामारी कर राजेंद्र लहेड़ी के पुत्र चंदन कुमार को दुबारा शराब के नशे में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक पिछले साल भी शराब के नशे में उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया था. दोनों के विरुद्ध स्थानीय उत्पाद थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा प्रीति कुमारी तथा उत्पाद जमादार धनंजय कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >