कैफे संचालक से लूटकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

चंडी थाना पुलिस ने बेलक्षी गांव के समीप कैफे संचालक से हुई लूटपाट मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है.

चंडी. चंडी थाना पुलिस ने बेलक्षी गांव के समीप कैफे संचालक से हुई लूटपाट मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 4 सितंबर की रात करीब 9 बजे साइबर कैफे संचालक चंदन कुमार अपने दोस्त दिलीप कुमार के साथ घर लौट रहे थे. इसी दौरान बेलक्षी गांव के पास बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित कैफे संचालक ने घटना की जानकारी चंडी थाना को लिखित आवेदन देकर दी थी. पुलिस ने आवेदन प्राप्त होते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की. जांच-पड़ताल और छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी सोहराय कुमार और पंकज कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार दो अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि चंडी पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सक्रिय है और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >