हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से जख्मी

बुधवार की रात जीरायन पुल के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए.

बिहारशरीफ. बुधवार की रात जीरायन पुल के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पड़ोसी और परिजन बताते हैं कि हादसा गिरजा धाम में आयोजित शादी समारोह से लौटते समय हुआ. अचानक मौसम बदलने और तेज धूल भरी आंधी के कारण सड़क पर बाइक चला रहे युवक रणवीर की आंखों में धूल चली गयी, जिससे वह सामने से आ रही बस का अनुमान नहीं लगा सके और बाइक सीधे बस से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर तक जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये. कुछ ही देर बाद पीछे से आ रहे परिजनों की नजर सड़क पर पड़े घायलों पर पड़ी, तो चीख-पुकार मच गयी. रणवीर की चाची अमोल देवी ने बताया कि धूल इतनी तेज थी कि बस चालक भी कुछ नहीं देख सका और टक्कर मारकर आगे निकल गया. तत्काल डायल 112 को सूचना दी गयी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने दोनों घायलों को अस्थावां रेफरल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस का कहना है कि हादसे के आरोपित बस ड्राइवर की तलाश जारी है. थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बस का पता लगाया जा रहा है और घायलों का इलाज जारी है. इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >