पंचायत सचिव के हड़ताल पर जाने से व्यवस्था प्रभावित

प्रखंड क्षेत्र में पंचायत सचिव के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के कार्यों पर असर पड़ने लगा है.

बिंद. प्रखंड क्षेत्र में पंचायत सचिव के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के कार्यों पर असर पड़ने लगा है. इससे पेंशन योजना, कन्या विवाह, पारिवारिक लाभ और जन्म-मृत्यु से संबंधित आवेदनों के समय पर निष्पादन में परेशानी उत्पन्न हो रही है. स्थिति को देखते हुए प्रखंड प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए संबंधित पंचायतों में कार्य सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है. इसके तहत जामसारी, कथराही एवं उतरथू पंचायतों के लंबित कार्यों के निष्पादन हेतु अन्य पंचायत सचिवों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. नई व्यवस्था के अनुसार, अधर कुमार को जामसारी एवं कथराही पंचायत का जिम्मा दिया गया है, जबकि कृष्णानंदन प्रसाद को उतरथू पंचायत का प्रभार सौंपा गया है. प्रशासन द्वारा सभी संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >