पवन हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार, 15 की तलाश जारी

नालंदा जिले में शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गयी, जब डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया. पांच मई की रात बेन थाना क्षेत्र में बारातियों पर हुए हमले में 21 वर्षीय युवक पवन कुमार की हत्या कर दी गयी.

बिहारशरीफ. नालंदा जिले में शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गयी, जब डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया. पांच मई की रात बेन थाना क्षेत्र में बारातियों पर हुए हमले में 21 वर्षीय युवक पवन कुमार की हत्या कर दी गयी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 15 अन्य की तलाश जारी है. पुलिस के अनुसार, चंडी थाना अंतर्गत ग्राम बदीना जा रही स्कॉर्पियो सवार बारातियों का रास्ते में शहरी मोड़ के पास डीजे संचालकों से विवाद हो गया. बेन बाजार से गुजरते समय डीजे की आवाज को लेकर कहासुनी बढ़ गयी. इसके बाद डीजे संचालक ने अपने करीब 15 साथियों को मौके पर बुला लिया. भीड़ ने बारातियों के साथ जमकर मारपीट की और उनकी गाड़ी को नहर में धकेल दिया. सूचना मिलते ही बेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पानी में डूबी स्कॉर्पियो से घायलों को बाहर निकाला. हालांकि इस घटना के बाद से पवन कुमार लापता था. घटना की गंभीरता को देखते हुए राजगीर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनायी गयी. टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों मुन्ना कुमार और गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपित बेन थाना क्षेत्र के निवासी हैं. पुलिस पूछताछ में दोनों ने पवन कुमार की हत्या करने की बात स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर बुधवार को पवन का शव घटनास्थल के पास सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो मोबाइल फोन और अपहृत का एक मोबाइल भी बरामद किया गया है. पुलिस का कहना है कि हत्या की वारदात में शामिल अन्य हमलावरों की पहचान कर ली गयी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पवन कुमार की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है. परिजनों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >