ट्रक में शॉट सर्किट होने से लगी आग, दो जख्मी

गुरुवार की रात करीब 12 बजे बिहार शरीर राजगीर फोर लेन पर एक ट्रक में शॉट सर्किट से आग लग गयी, जिससे ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह जल कर खाक हो गया.

सिलाव. गुरुवार की रात करीब 12 बजे बिहार शरीर राजगीर फोर लेन पर एक ट्रक में शॉट सर्किट से आग लग गयी, जिससे ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह जल कर खाक हो गया. बता दें कि बिहारशरीफ राजगीर फोर लेन पर सिलाव के श्री गांधी 2 उच्च विद्यालय के पास नवादा जिले के हिसुआ से ट्रक धान लेकर बिहार शरीर की ओर जा रहा था तभी ट्रक के बैट्री से शॉट सर्किट हो गया और देखते देखते ट्रक पूरी तरह जलने लगा, ड्राइवर और खलासी किसी तरह ट्रक से कूद कर अपनी जान बचायी. ट्रक के ड्राइवर और खलासी आग बुझाने के दौरान जख्मी भी हो गया. सूचना मिलते ही सिलाव थाना घटना स्थल पर पहुँच कर अगनी सामक को बुला कर आग पर काबू पाया गया. तब तक ट्रक का अगला हिस्सा पुरी तरह जल कर खाक हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >