बिंद में पशुओं की चोरी से पशुपालक परेशान

स्थानीय थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में चोरों ने बुधवार कि रात एकसाथ तीन पशुओं कि चोरी कर लिया.

बिंद़ स्थानीय थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में चोरों ने बुधवार कि रात एकसाथ तीन पशुओं कि चोरी कर लिया. एक ही रात में तीन मवेशियों की चोरी कर लिए जाने से पशुपालक काफी परेशानी है. लोगों ने बताया कि चोरों ने सड़क किनारे बथान पर बंधी अशोक यादव के तीन भैंस चोरी कर लिया. पीड़ित ने बताया कि रात के 11 बजे तक पशु खुटे में बंधी हुई थी. सुवह में जब पशुओं को चारा देने गए तो पशु नहीं था. आसपास पशुओं कि खोजबीन किया लेकिन कहीं कुछ भी पता नहीं चल सका. पशुपालकों ने पशुओं को पीकअप पर लोडकर ले जाने कि आशंका जता रहें हैं. पशुपालकों ने पशुओं कि चोरी होने कि जानकारी थाना को दिया है. पुनि थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने कहा कि भैंस चोरी मामले की जानकारी मिली है. चोरों कि पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >