एसएनए स्पर्श और ई-स्पर्श पोर्टल पर दिया गया प्रशिक्षण

सदर अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों को नई भुगतान प्रणाली की जानकारी दी गई.

बिहारशरीफ. सदर अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों को नई भुगतान प्रणाली की जानकारी दी गई. प्रशिक्षण में चिकित्सा प्रभारी, लेखापाल, प्रखंड सामुदायिक प्रबंधक तथा स्वास्थ्य प्रबंधक शामिल हुए. मौके पर डीपीएम ( जिला कार्यक्रम प्रबंधक ) श्याम कुमार निर्मल ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अब स्वास्थ्य विभाग में भुगतान प्रक्रिया को एकल नोडल एजेंसी (एसएनए) मॉडल के तहत संचालित किया जाएगा. इसके अंतर्गत स्पर्श और ई-स्पर्श नामक डिजिटल पोर्टलों के माध्यम से योजनाओं की राशि का आवंटन और भुगतान किया जाएगा. इस प्रणाली के माध्यम से धनराशि का हस्तांतरण पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से किया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग की वित्तीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाना है.अब योजनाओं की राशि सीधे संबंधित संस्थाओं या लाभुकों के खातों में पहुंचेगी, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। साथ ही राशि मिलने में देरी की समस्या भी समाप्त हो जाएगी. ई-स्पर्श पोर्टल के माध्यम से भुगतान संबंधी सभी सूचनाएं ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी, जिससे निगरानी और लेखा-जोखा रखना सरल होगा. इससे स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी. प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कर्मियों को इस नई प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई ताकि वे इस तकनीकी बदलाव को व्यवहार में लाकर विभागीय कार्यों को और अधिक कुशल बना सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >