बिहारशरीफ. सेवा विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष सह प्रधान जिला न्यायधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने आयोजित हो रहे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामले का निबटारा को सफल बनाने के लिए गुरुवार को स्थानीय बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. उन्होंने आयोजन के तहत आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारा किये जाने वाले चिन्हित मामलों की जानकारी ली और अन्य मामलों को भी चिन्हित करने का निर्देश देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों को शीघ्र नोटिस निर्गत करे ताकि अधिक से अधिक न्यायिक लाभ पक्षकारों को मिल सके. इस समीक्षात्मक बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के सचिव सचिव सह सब जज राजेश कुमार ने बताया कि इस आयाेजन की प्रमुख बिंदु 90 दिनों से अधिक के ट्रैफिक चालान का डायरेक्ट निपटारा होगा. ट्रैफिक चालान के मामले के पक्षकारों से उन्होंने अपील की कि वे आयोजन के तहत भाग लेकर इसका लाभ उठाते हुए निबटारा कराये. अन्य को भी इस संबंध में जानकारी देकर इसका लाभ उठाने में मदद दें. इसके साथ ही प्रधान जिला जज ने प्रीसिटिंग द्वारा कराये गये समझौते तथा इस संबंध में तैयार अवार्ड की भी समीक्षा की. कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी ने भाग लिया.
राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान मामले का होगा निबटारा
सेवा विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष सह प्रधान जिला न्यायधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने आयोजित हो रहे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामले का निबटारा को सफल बनाने के लिए गुरुवार को स्थानीय बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की.
