ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक धराये

ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को पकड़ने में पहली बार राजगीर पुलिस को सफलता मिली है. गिरफ्तार ब्राउन शुगर सौदागरों के पास से 05.48 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है.

राजगीर. ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को पकड़ने में पहली बार राजगीर पुलिस को सफलता मिली है. गिरफ्तार ब्राउन शुगर सौदागरों के पास से 05.48 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. डीएसपी प्रदीप कुमार ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक शिवकुमार राय के नेतृत्व में सहायक अवर निरीक्षक मीरा कुमारी व सशस्त्र पुलिस दल द्वारा तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है. गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त राजा कुमार उर्फ आफत, शहर के पंडितपुर, अभिषेक कुमार उर्फ बाढ़ो, नई पोखर तथा निवास कुमार शेखपुरा हालमोकाम गंजपर का निवासी है. तीनों के पास से 05.48 ग्राम ब्राउन शुगर तथा एक आईफोन बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम यानि स्वापक औषधि और मन प्रभावी नशीली पदार्थ अधिनियम के तहत राजगीर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर कांड में अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है. कांड में शामिल सभी प्राथमिकी अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक कुमार उर्फ बाढ़ों के विरुद्ध इस कांड के अलावे नालंदा थाना में आर्म्स एक्ट का प्राथमिकी दर्ज है. कांड के दूसरे अभियुक्त निवास कुमार सिलाव थाना कांड का अप्राथमिकी अभियुक्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >