धान की पटवन के वक्त चोरी हो गई बिजली की पूरी लाइन, बिहारशरीफ में 100 किसान परेशान; 32 खटाल तार काट ले गए चोर

बिहारशरीफ के इस्लामपुर में धान की पटवन के अहम समय पर अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर से 32 खटाल एलटी केवल तार चुरा लिए. इस घटना से लगभग 100 किसान प्रभावित हुए हैं, जिनकी बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है.

Biharsharif Electricity Cable Theft (अजीत केसरी) : अज्ञात बिजली तार चोरों ने सूनसान जगह देखकर बिहारशरीफ के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मौजफरा गांव के समीप न्यू बाईपास क्रॉसिंग कर जा रहे ढेलवा गोसाई पेड़ के निकट लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से 32 खटाल एलटी केवल तार काटकर चोरी कर लिया.

इससे कृषि कार्य धान की पटवन कर रहे करीब एक सौ किसानों की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई. धान की पटवन नहीं होने से किसानों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

आधा दर्जन किसानों ने बिजली विभाग को लिखित आवेदन देकर की शिकायत

प्राप्त समाचार के अनुसार घटना के बाद मौजफरा गांव के करीब आधा दर्जन कृषि विद्युत उपभोक्ता किसानों कमलेश सिंह, रामलखन प्रसाद, चंद्रभूषण प्रसाद, प्रभात कुमार, मनीषकांत एवं अनिलकांत ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को एक लिखित आवेदन देकर सूचित किया कि कृषि पटवन के लिए स्थापित 63 केवी के ट्रांसफार्मर से लगातार 32 खटाल एलटी केवल तार सूनसान जगह देखकर अज्ञात बिजली चोरों ने काट लिया है, जिससे धान पटवन में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.

कनीय अभियंता ने की जांच, अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही विभागीय ग्रामीण कनीय अभियन्ता नीरज कुमार ने घटनास्थल की जांच कर अज्ञात बिजली चोरों के विरुद्ध इस्लामपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमे कहा गया है कि गांव के कृषि उपभोक्ता किसानों की सूचना पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

जदयू नेता और पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने बिजली व्यवस्था बहाल करने की उठाई मांग

इधर जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष सह पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल एवं भुक्तभोगी किसानों ने भंग हुईं पटवन व्यवस्था को अविलंब तार लगाकर कृषि पटवन पुनः बहाल करने की मांग की है.

Also Read : बिहारशरीफ सदर अस्पताल में 3 साल के बच्चे की मौत के बाद बवाल, ICU-इमरजेंसी में तोड़फोड़; 2 हिरासत में

घटना पर जदयू नेता ने कहा कि प्राकृतिक वर्षा नहीं होने से किसानों की धान की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, लिहाजा फसल के बचाव के लिए सक्षम कदम उठाने की गुहार लगाई है.

पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में बिजली तार चोर फिर हुए सक्रिय

आवेदन मिलते ही घटना की जांच और संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है. बताते चले कि प्रखंड अंतर्गत काफी दिनों के बाद बिजली तार चोरी की घटना से बिजली तार चोर फिर से सक्रिय हो गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >