चलती ट्रेन के नीच अपनी गर्दन देकर युवक ने दे दी जान

किऊल-गयाजी रेलखंड पर जिले के सिरारी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के नीचे अपनी गर्दन देकर एक 35 वर्षीय युवक ने जान दे दिया.

शेखपुरा. किऊल-गयाजी रेलखंड पर जिले के सिरारी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के नीचे अपनी गर्दन देकर एक 35 वर्षीय युवक ने जान दे दिया. घटना में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया. घटना के बाद रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों के रोंगटे खड़े हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिरारी थाना और जीआरपी थाना शेखपुरा को दिया. सूचना मिलते ही जीआरपी थाना शेखपुरा के पुलिस सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद कुंवर तथा एएसआई अशोक पासवान के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस बाबत जीआरपी थाना शेखपुरा के एएसआइ अशोक पासवान ने बताया कि युवक जान बुझकर अपनी गर्दन चलती ट्रेन के आगे पटरी पर रख दिया. जिसके कारण उसकी मौत ट्रेन से कटकर हो गयी. उन्होंने कहा कि युवक जानबूझकर अत्महत्या किया है. उन्होंने कहा कि यह घटना सिरारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन के समीप हुई. यह घटना तब घटी जब गयाजी की ओर से गयाजी-किऊल पैसेंजर ट्रेन शेखपुरा की ओर से लखीसराय की ओर जा रही थी. सिरारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद ज्योंहि लखीसराय जाने के लिए खुली, तभी युवक ने अपनी जान पटरी पर गर्दन देकर दे दी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. जिससे आत्महत्या करने के कारणों का पता चल पाया है. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान किए जाने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >