पांचवें चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा कल

केन्द्रीय चयन पर्षद की पांचवें चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कुल 23 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी.

बिहारशरीफ. केन्द्रीय चयन पर्षद की पांचवें चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कुल 23 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी. इन सभी परीक्षा केंद्रों पर लगभग 16058 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है. जिले में शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजन को लेकर सोमवार को अपर समाहर्त्ता मो शफीक की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों तथा केन्द्राधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफ़िंग स्थानीय टाउन में आयोजित की गई. यह सब सर पर आप पर समाहर्ता ने अधिकारियों तथा केंद्र अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में की जाएगी. केंद्रीय चयन पर्षद के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए. उन्होंने सभी दंडाधिकारियों तथा केन्द्राधीक्षकों को स्वच्छ व कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि विगत चार परीक्षाओं की तर्ज पर पांचवें चरण की परीक्षा को पूरी सजगता पूर्वक रहकर संपन्न करायें. परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में 12:00 बजे मध्याह्न से 02:00 बजे अपराह्न तक किया जायेगा. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र ऑब्जर्वर एवं दो-दो स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्त की गई है. परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजन को लेकर 22 गश्ती दल दंडाधिकारी, के साथ ही साथ 05 वरीय पदाधिकारी उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं. संपूर्ण परीक्षा अवधि में सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी. इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी , विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित संबंधित केन्द्राधीक्षक, दण्डाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे. 10:30 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश:-

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 9:30 बजे से 10: 30 बजे पूर्वाह्न तक ही प्रवेश दिया जाएगा. प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों को कड़ी तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जायेगा. प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की एडमिट कार्ड तथा फोटो पहचान पत्र से मिलान के साथ साथ थम्ब इम्प्रेशन व फोटोग्राफी भी कराई जाएगी. परीक्षा कक्ष में भी वीक्षकों के द्वारा अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी. परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों पर कड़ी नजर रखी जायेगी.

बैग, पर्स ,घड़ी, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक गजट आदि पर प्रतिबंध:-

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ परीक्षा का एडमिट कार्ड तथा फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी परिस्थिति में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, वाई-फाई अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गजट के साथ परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा. इसी प्रकार निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

परीक्षा केन्द्रों पर निषेधाज्ञा लागू:-

जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. इसका टॉल- फ्री नंबर- 18003456323 है. सदर एसडीओ के द्वारा परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों के 500 गज की त्रिज्या में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. इसके तहत किसी भी परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ लगाने आदि पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. परीक्षा केन्द्रों के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानें तथा साइबर कैफे भी बंद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >