बालमत बिगहा में डायरिया के मरीजों की संख्या 53

इस्लामपुर प्रखंड स्थित बालमत बिगहा गांव में डायरिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है.

बिहारशरीफ. इस्लामपुर प्रखंड स्थित बालमत बिगहा गांव में डायरिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को डायरिया के 20 नए मरीज सामने आने के बाद कुल पीड़ितों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि स्थानीय देवी स्थान और पीपल के पेड़ की छांव को अस्थायी अस्पताल में तब्दील करना पड़ा. खुले आसमान के नीचे मरीजों का इलाज किया जा रहा है. पेड़ की टहनियां लाइन स्टैंड का काम कर रही हैं, खाट और जमीन बेड बन गए हैं. सिविल सर्जन डॉ. जीतेंद्र कुमार सिंह की निगरानी में मेडिकल टीम गांव में कैंप लगाकर इलाज कर रही है, लेकिन संसाधनों की भारी कमी है. एक खाट पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है. गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है, लेकिन बीमारी का मूल कारण नल-जल योजना से दूषित पानी की आपूर्ति है. गांव में दो एंबुलेंस और जरूरी दवाओं के साथ मेडिकल टीम तैनात है. गंभीर मरीजों को इस्लामपुर अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई है. डायरिया से यह सभी प्रभावित मरीज :

बुधवार को डायरिया से प्रभावित 20 नये मरीज मिले हैं जिसमें आर्यन (4), कार्तिक कुमार (4), चिंता देवी (50), सम कुमारी देवी (50), पूजा देवी (50), अलखी कुमारी (50), जूली कुमारी (2), अजीत कुमार (3), सूबी कुमारी, कंचन कुमारी, सीमा कुमारी, बबीता देवी, ऋतिक कुमार, अमन कुमार, चांदनी कुमारी (5), चंदन कुमार, स्वीटी कुमारी (6), सपना कुमारी (8), पुनी देवी (70) एवं सुलेखा कुमारी शामिल हैं.

अस्पताल से डिस्चार्ज मरीज:

अनार देवी (60), रिंकू देवी (28), प्रकाश केवट (65), आर्यन कुमार (5) को इस्लामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सत्यम प्रकाश के अनुसार सभी को दवाएं देकर होम-आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है और उनका नियमित फॉलोअप लिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >