एनसीसी उड़ान टीम ने कैडेट्स को दिए आत्मरक्षा के टिप्स

जेपी बीएड कॉलेज परिसर में चल रहे राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त वार्षिक शिविर-XIV में गुरुवार को पटना की उड़ान टीम ने कैडेट्स को आत्मरक्षा और सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए.

बिहारशरीफ. जेपी बीएड कॉलेज परिसर में चल रहे राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त वार्षिक शिविर-XIV में गुरुवार को पटना की उड़ान टीम ने कैडेट्स को आत्मरक्षा और सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए. अभय कुमार ने कैडेट्स को सड़क दुर्घटना और आग लगने पर बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी. शिविर का उद्घाटन कैंप कमांडेंट कर्नल राजेश बाहरी के ओपनिंग एड्रेस से हुआ. दोपहर बाद सेना के प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टरों ने कैडेट्स को हथियार प्रशिक्षण दिया, जिसमें हथियार को खोलना, जोड़ना और इस्तेमाल करने की प्रक्रिया समझाई गई. 38 बिहार बटालियन एनसीसी, बिहारशरीफ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बाहरी के निर्देशन में चल रहे इस दस दिवसीय शिविर (2 से 11 सितंबर) में नालंदा सहित आसपास के जिलों के 500 से अधिक कैडेट्स भाग ले रहे हैं. शिविर का उद्देश्य चयनित कैडेट्स को राष्ट्रीय स्तर के थल सेना कैंप, इंटर-डायरेक्टरेट स्पोर्ट्स शूटिंग, बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता और यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए तैयार करना है. शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग और हथियार प्रशिक्षण के साथ-साथ साइबर सुरक्षा, ट्रैफिक कंट्रोल और सेल्फ-डिफेंस पर विशेष व्याख्यान भी दिए जा रहे हैं. इसके अलावा ऐतिहासिक धरोहरों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाएगा. शिविर की सफलता सुनिश्चित करने में एनसीसी अधिकारी कैप्टन राकेश पांडेय, सूबेदार मेजर एल. तिग्गा, सूबेदार रुपेश गुरुंग, सूबेदार सत्येंद्र सिंह, सूबेदार मान सिंह, सूबेदार मदन सिंह मेहता, सूबेदार नितिन भिगुडे, नायब सूबेदार राजकुमार, सीएचएम नवनीत आनंद, बीएचएम राम बहादुर पुन, जीसीआई प्रीति और अन्य सैन्य व सिविल स्टाफ लगातार जुटे हुए हैं. शिविर में हिस्सा ले रहे कैडेट्स न केवल सैन्य प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति भी जागरूक बन रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >