निहत्थे पर्यटकों की हत्या बर्दास्त नहीं

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सोमवार की शाम जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने बरबीघा शहर में कैंडल मार्च निकाल कर हमले में मारे गए लोगों को को श्रद्धांजलि दी गई.

संवाददाता बरबीघा. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सोमवार की शाम जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने बरबीघा शहर में कैंडल मार्च निकाल कर हमले में मारे गए लोगों को को श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर लोगों ने एकजुटता का भी संदेश दिया. इस कैंडल मार्च की अगुवाई कैप्टन मुकेश सिंह ने की, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, और बुजुर्ग शामिल हुए. कैंडल मार्च की शुरुआत नगर के थाना चौक से हुई और मुख्य बाजार होते हुए श्री कृष्ण सिंह चौक पर पहुंची. इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लिए ‘भारत माता की जय’ और ‘ पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए.इस मौके पर कैप्टन मुकेश सिंह ने कहा, “आज का दिन हमारे लिए सिर्फ शोक का नहीं, बल्कि संकल्प का भी है.जिस तरह आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों को धर्म के आधार पर पूछ पूछ कर गोली मारा उसके जितनी निंदा की जाए कम है.इस घटना को लेकर पूरा देश एकजुट है और आतंक के खिलाफ मजबूती से खड़ा है.जनसुराज से जुड़े युवाओं ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए केंद्र सरकार को और कठोर कदम उठाने चाहिए.इस आयोजन के जरिए लोगों ने न केवल लोगो को श्रद्धांजलि दी, बल्कि यह भी संदेश दिया कि देश की एकता और अखंडता के खिलाफ किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >