अनुशासन और पारदर्शिता पर केंद्रित केवीएस प्राचार्यों का प्रशिक्षण संपन्न

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी, नालंदा (राजगीर) में केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्राचार्यों के लिए आयोजित सतर्कता मामलों एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया.

राजगीर. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी, नालंदा (राजगीर) में केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्राचार्यों के लिए आयोजित सतर्कता म��मलों एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया. इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 संभागों में से चयनित पांच संभागों के कुल 40 प्राचार्यों ने सहभागिता की. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राचार्यों को सतर्कता, अनुशासनात्मक प्रक्रियाओं तथा कानूनी प्रावधानों की गहन की गयी. विद्यालय स्तर पर उत्पन्न होने वाले संवेदनशील मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधिसम्मत समाधान करने के लिए जानकारियां दी गयी. प्रशिक्षण के प्रथम सत्र की शुरुआत केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय, नई दिल्ली से आये संयुक्त आयुक्त सोमित श्रीवास्तव द्वारा की गई. उन्होंने केंद्रीय सिविल सेवा नियमों के नियम 14 के अंतर्गत मेजर पेनल्टी से जुड़े प्रावधानों, जांच प्रक्रिया तथा दंडात्मक कार्यवाही के विभिन्न चरणों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार नियमों का पालन करते हुए न्यायसंगत निर्णय लिया जाना चाहिए. इसके बाद आयोजित सत्र में केंद्रीय विद्यालय संगठन के एजुकेशन कोड में वर्णित धारा 81 (बी) एवं 81 (सी) के अंतर्गत आने वाले मामलों की प्राथमिक जांच, जांच उपरांत की जाने वाली कार्यवाहियों तथा इनसे संबंधित न्यायालयों के महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा की गयी. मुख्यालय से आये सहायक आयुक्त लाल बहादुर शर्मा ने पूरी कार्यवाही प्रक्रिया को नाटकीय एवं व्यावहारिक शैली में प्रस्तुत किया. इससे विषयवस्तु प्रतिभागियों के लिए अत्यंत रोचक और प्रभावी बन गयी. दूसरे सत्र में कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से जुड़े मामलों, उनकी शिकायत प्रक्रिया, आंतरिक समिति की भूमिका तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई. इस सत्र में विशेष रूप से संवेदनशीलता, निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने पर बल दिया गया. समापन समारोह में केंद्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग के उपायुक्त अनुराग भटनागर ने प्रशिक्षणार्थी प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है. इसलिए सतर्कता और अनुशासन से जुड़े मामलों का पारदर्शी, समयबद्ध और न्यायसंगत समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. इस अवसर पर सहायक आयुक्त पूर्णेंदु मंडल, प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य विवेक किशोर सहित अन्य गणमान्य अधिकारी एवं प्राचार्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >