बदमाशों ने बैंककर्मी को हथियार का भय दिखा बाइक छीनी

स्थानीय थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर कुशहर मोड़ समीप बदमाशों ने स्टेट बैंक के फिल्ड कर्मी कमलेश कुमार को हथियार का भय दिखा छीनकर फरार हो गया.

बिंद (नालंदा). स्थानीय थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर कुशहर मोड़ समीप बदमाशों ने स्टेट बैंक के फिल्ड कर्मी कमलेश कुमार को हथियार का भय दिखा छीनकर फरार हो गया. पीड़ित नवादा जिला बारसलिगंज थाना के बागी गांव के निवासी हैं. पीड़ित ने बताया कि बिंद एक उपभोक्ता के यहां बैंक के कार्य से जा रहे थे. इसी दौरान कुशहरा मोड़ समीप बाईक पर सवार दो बदमाशों ने हमारी गाड़ी को लात से मारकर गिरा दिया. बाईक से गिरते ही बदमाश कनपटी में हथियार सटा दिया. हल्ला करने पर जान से मारने कि धमकी दिया. इसके बाद बाईक लेकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने कहा कि बैंक कर्मी ने आवेदन दिया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >