बिहारशरीफ. सोगरा उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस मौके पर पांचों घटक दलों के नेता विधायक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष इ रविशंकर प्रसाद सिंह एवं संचालन जदयू जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद के द्वारा किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं में एकजुटता बढ़ाना है .इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक ईं सुनील कुमार ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि लालू परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी जानकारी बिहार की जनता के पास है. पी एम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को सजाया जा रहा है. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 2005 से पहले का बिहार और आज के बिहार में जमीन आसमान का अंतर है. आज डबल इंजन की सरकार में चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है. हम लोगों ने हर क्षेत्र में नौकरी और रोजगार देने का काम किया है. आज हर टोला कस्बे में पक्की सड़क है, बिजली है, पानी है, सुशासन का राज स्थापित है. बिहारशरीफ विधायक डा. सुनील कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाया और कहा कि पीएम मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों का बिना भेद-भाव के लगातार विकास हो रहा है. एनडीए के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जायें और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बताकर उन्हें लाभ दिलाने में सहायता करें. आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से जनता का भरपूर आशीर्वाद एनडीए गठबंधन को प्राप्त होगा और फिर से एक बार बिहार में बड़ी जीत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी संतोष पाठक,क्षेत्रीय सह प्रभारी जितेन्द्र नीरज,लोजपा, हम रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष, लोजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र मुकुट, रा लो मो जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा, भाजपा लोक सभा प्रभारी कुमार राघवेन्द्र,भाजपा जिला महामंत्री अविनाश प्रसाद सिंह, शैलेन्द्र कुमार, रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, श्याम किशोर प्रसाद सिंह, अरविंद पटेल, विरेन्द्र गोप, जिला मंत्री रंजू कुमारी, रवि राज , डा अशुतोष कुमार, धीरेन्द्र रंजन, अमरकांत भारती, राजेश कुमार, निवर्तमान नगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, महेन्द्र सिंह यादव, प्रज्ञा भारती, रजनीश कुमार, जदयू नेता रौहेल रंजन, शितेष गुंजन, विकास कुमार, अविनाश कुमार, शशिकला सिन्हा, विश्वनाथ कुमार, जदयू से भवानी सिंह, नगर अध्यक्ष नदीम जाफर, आशीष चंद्रवंशी सहित पांचों दलों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
