सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर उमड़ी भीड़

सावन माह के तीसरी सोमवारी को लेकर हिलसा प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र के प्रमुख मन्दिर बाबा अभय नाथ धाम सहित शहर व ग्रामीण इलाके के शिवालयों में भक्तों की भीड़ के साथ हर हर महादेव, बोल बम के नारों से देर रात तक गूंजता रहा.

हिलसा़ सावन माह के तीसरी सोमवारी को लेकर हिलसा प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र के प्रमुख मन्दिर बाबा अभय नाथ धाम सहित शहर व ग्रामीण इलाके के शिवालयों में भक्तों की भीड़ के साथ हर हर महादेव, बोल बम के नारों से देर रात तक गूंजता रहा. शहर के प्रमुख मन्दिर बाबा अभय नाम धाम, बाबा नंदेश्वर स्थान दारोगा कुआं, कोर्ट परिसर शिव मंदिर में सुवह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगा वही सैकड़ो की संख्या में फतुहा गंगा घाट से भक्तों ने जल लेकर करीब 25 किलोमीटर का पैदल यात्रा कर मन्दिर पहुचा और भोलेशंकर पर जलाभिषेक किया. वही सोमवारी व्रत करने बाले महिलाएं पवित्र स्नान करने के बाद हाथ मे पूजा की थाल लेकर अपने नजदीकी शिवालयों में पहुची और पूजा अर्चना की. सुबह से लेकर देर रात तक मंदिरों में पूजा करने का सिलसिला चलते रहा. इस मौके पर आचार्य संजय पाण्डेय ने बताया कि 11 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है. सावन का महीना शिव शक्ति का उपासना के लिए सबसे खास माना गया है. सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना होता है इस वर्ष पूरे सावन में चार सावन सोमवार व्रत रखे जाएंगे. सोमवार का व्रत रखने से सभी तरह की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है. सावन सोमवार व्रत बहुत फलदाई और भगवान शिव जी की कृपा पाने के सबसे बड़ा माध्यम माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >