हिलसा. शहर के योगीपुर रोड स्थित पीएचईडी कार्यालय के पीछे से अज्ञात चोरों के द्वारा घर के पास लगी बाइक चोरी कर लिया गया। वाहन मालिक संतोष कुमार ने बताया कि पटना जिला के धनरूआ के रहने वाले है. हिलसा में पीएचईडी कार्यालय के पीछे से नया मकान निर्माण करा रहे. हर रोज की तरह अपने बाइक घर के पास लगाकर मकान में काम कर रहे थे. तभी अज्ञात चोरों की द्वारा मौका पाकर बाइक चोरी कर लिया गया है. घटना के संबंध में हिलसा थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
