दुर्व्यवहार मामले में थरथरी थानाध्यक्ष निलंबित

वारंटी को गिरफ्तार करने के दौरान थरथरी के दीरी पर गांव में आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुर्व्यवहार मामले में एसपी भारत सोनी ने थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए पुलिस केंद्र भेज दिया है.

थरथरी. वारंटी को गिरफ्तार करने के दौरान थरथरी के दीरी पर गांव में आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुर्व्यवहार मामले में एसपी भारत सोनी ने थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए पुलिस केंद्र भेज दिया है. थरथरी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने शुक्रवार की आधी रात में रामबचन प्रसाद की पत्नी आंगनबाड़ी सेविका के बाल खींचकर थप्पड़ मारा था. रामबचन प्रसाद को पुलिस ने बिना कुछ बताए गिरफ्तार किया था. कारण पूछने पर उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से प्रसारित हुआ था. डीएसपी की जांच प्रतिवेदन में मामला सत्य पाया गया. जांचोपरांत मामला सत्य पाये जाने पर एसपी ने थानाध्यक्ष संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. तत्पश्चात, हिलसा अंचल के पुलिस निरीक्षक चंद्रभानु को थरथरी थाना का प्रभार सौंपा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >