गोइठवा नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत

मानपुर थाना क्षेत्र के गोइठवा नदी में नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से हुई मौत. मृतक किशोर तियुरी गांव निवासी फकीरा पासवान के 7 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार उर्फ़ वीरन था.

बिहारशरीफ. मानपुर थाना क्षेत्र के गोइठवा नदी में नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से हुई मौत. मृतक किशोर तियुरी गांव निवासी फकीरा पासवान के 7 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार उर्फ़ वीरन था. घटना के संबंध मृतक के परिजन ने बताया कि बुधवार की दोपहर मां नदी किनारे खेत में धान की कटाई कर रही थी, और बच्चा भी साथ में खेत रहा था. उसके बाद खेत के बगल से गुजरने वाली गोइठवा नदी किनारे खेल रहे दूसरे बच्चों के साथ खेलने लगा फ़िर कपड़ा उतार कर नदी में नहाने के दौरान डूब गया. जब मां अंकित को ढूंढी और खेत में नहीं मिला तो लगा कि घर चला गया. जब वह घर शाम को धान काटकर पहुंची तो नहीं मिला उसके बाद वापस खेत के पास ढूंढने गई तो मृतक का पैंट नदी किनारे रखा हुआ था. बुधवार की रात्रि नदी से शव को निकाला गया और इसकी जानकारी मानपुर थाना पुलिस को दी गयी. मानपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >