होमगार्ड बहाली में धांधली करते पकडे गये तैनात शिक्षक, प्राथमिकी का आदेश

होमगार्ड बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा के तीसरे दिन एक प्रतिनियुक्त शिक्षक के द्वारा धांधली बरतने का मामला सामने आया है. इस मामले में डीएम ने उक्त आरोपित शिक्षक गौरव कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी के आदेश दिए है.

शेखपुरा. होमगार्ड बहाली की शारीरि�� दक्षता परीक्षा के तीसरे दिन एक प्रतिनियुक्त शिक्षक के द्वारा धांधली बरतने का मामला सामने आया है. इस मामले में डीएम ने उक्त आरोपित शिक्षक गौरव कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी के आदेश दिए है. आरोपित शिक्षक मध्य विद्यालय शेखोपुरसराय बाजार में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत है. नियोजित से विशिष्ट शिक्षक बने गौरव शेखपुरा प्रखंड के कैथवां गांव के रहने वाले है. आरोपित शिक्षक के खिलाफ डीएम आरिफ अहसन ने गुरुवार को होमगार्ड जवानों की बहाली के लिए ली जा रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में कर्तव्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करवाने का दिया है. उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा भी गलत करने पर सख्त कार्रवाई करने से वे पीछे नहीं हटेंगे. इस संबंध में जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी सौरव भारती ने बताया कि होमगार्ड बहाली के 192 रिक्त पदों के विरुद्ध कुल 9270 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. जिसमें 7394 पुरुष और 1876 महिला अभ्यर्थी है. शारीरिक दक्षता प्रतियोगिता 15 मई तक आयोजित होगी. इसमें पुरुष अभ्यर्थियों की 5 मई से 13 मई तक शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जानी है. जबकि महिलाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा 14 एवं 15 मई को ली जायेगी. पहले दिन से ही धांधली में जुटे गये थे शिक्षक गौरव : होमगार्ड बहाली में शिक्षक पर धांधली की करतूत पहले दिन से करने का आरोप सामने आया है. हालांकि डीएम और एसपी के द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किये गये तैयारी के लिए तैयार व्यवस्था में पहले दिन ही शिक्षक रडार पर आ गये थे. उक्त शिक्षक के द्वारा किये जा रहे धांधली का प्रभाव बहाली पर न पड़ सके इसका भी इंतजाम प्रसाशनिक अधिकारियों ने कर लिया. साथ ही उक्त शिक्षक को रंगेहाथ दबोचने की तैयारी में भी जुट गये. इसी कड़ी में गुरुवार को अधिकारियों ने उक्त शिक्षक के द्वारा किये जा रहे करतूत साक्ष्य जुटा लिया. सूत्रों के मुताबिक उक्त शिक्षक होमगार्ड बहाली में गोला फेंक प्रतियोगिता की ड्यूटी कर रहे थे. इसी में हेराफेरी की बात सामने आ रही है. उक्त हेराफेरी से जुड़े साक्ष्य भी आरोपी टीचर के मोबाइल में मिलने की बात सामने आयी है. पूरे मामले में जांच पूरी कर डीएम ने प्राथमिकी आदेश दिये हैं. हालांकि धांधली से जुड़े किसी तथ्य का खुलासा अभी अधिकारियों ने नहीं की है. शिक्षक पर प्राथमिकी की खबर से मचा हडकंप : होमगार्ड बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर चेवाड़ा के आजाद मैदान प्रतिनियुक्त शिक्षक गौरव कुमार पर डीएम के द्वारा प्राथमिकी दर्ज किये जाने के आदेश मिलने के बाद शिक्षक महकमे में हडकंप व्याप्त हो गया है. होमगार्ड बहाली में कई शारीरिक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. होमगार्ड बहाली में तीसरे दिन 233 अभ्यर्थी रहे सफल : शेखपुरा. होम गार्ड बहाली के तीसरे दिन चेवाड़ा के आजाद मैदान में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल कुल 1400 में से 1093 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. जिनमें दौड़ प्रतियोगिता के बाद अगले स्टेज के लिए 283 अभ्यर्थी पास हुए. इसके बाद हुए सीना एवं ऊंचाई नाप में 28 अभ्यर्थी असफल रहे, जिसके कारण अंतिम रूप से मात्र 255 अभ्यर्थी ही आगे ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट में भाग ले पाये तथा उनका ही मेडिकल जांच की गयी. मेडिकल जांच में भी कुल 22 अभ्यर्थी असफल रहे. इस तरह से आज कुल 233 अभ्यर्थी सफल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >