पावापुरी नगर पंचायत की ओर से 'स्टॉप डायरिया अभियान-2026' के तहत शुक्रवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को डायरिया से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना था.
जागरूकता रैली का नेतृत्व नगर पंचायत की स्वच्छता पदाधिकारी राधा कुमारी ने किया. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को भोजन करने से पहले और शौचालय के इस्तेमाल के बाद साबुन या हैंडवॉश से अच्छी तरह हाथ धोने की आदत डालें.
नियमित रूप से हाथों की सफाई करने से डायरिया समेत कई संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है.
रैली का मार्ग और स्वच्छता का संदेश
रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (पावापुरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) होते हुए पावापुरी चौक तक पहुंची. इस दौरान नगर पंचायत कर्मियों ने लोगों को स्वच्छता अपनाने, बच्चों को सुरक्षित रखने तथा डायरिया से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी. जागरूकता कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक चला.
अभियान में शामिल नगर पंचायत के कर्मी
अभियान में सुपरवाइजर मणि शंकर, नईम खान, जितेंद्र दास, नकुल कुमार राय, प्रताप कुमार, संजय शंकर, विकास कुमार, अर्चना कुमारी और अल्पना कुमारी समेत नगर पंचायत के अन्य कर्मी शामिल हुए.
Also Read : आरा में जहर खाने से अधेड़ समेत दो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती
डायरिया के लक्षणों की दी गई जानकारी
सुपरवाइजर नईम खान और प्रताप कुमार ने लोगों को डायरिया के प्रमुख लक्षणों के बारे में जानकारी दी.
